Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बाल प्रतिभाओं का संवर्धन राष्ट्रीय आवश्यकता -कपिल राघव

 बाल प्रतिभाओं का संवर्धन राष्ट्रीय आवश्यकता -कपिल राघव 



पलियाकला (खीरी ) नगर क़े जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक कपिल राघव ने कहा कि बाल प्रतिभाओं का संवर्धन राष्ट्रीय आवश्यकता है। बाल प्रतिभाओं का उचित मार्गदर्शन नितांत आवश्यक है। शिक्षित एवं संस्कारित भावी पीढ़ी तैयार करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि बालक, बालिकाओं को बौद्धिक स्तर पर सजाना व संवारना देश की प्रत्यक्ष सेवा है। जिससे हमारा देश समृद्ध व सक्षम बनेगा। विज्ञान प्रदर्शनी में   आराधीमा वर्मा, भूमिका मौर्य व अर्पिता तथा कला में किरन, सलोनी व मानवी व पाक कला में महिमा,अनुराधा व सुभासनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज चौधरी, कोमल शर्मा, कृतिका वर्मा, माया वर्मा, अखिलेश वर्मा, अर्चना शुक्ला सहित विद्यालय परिवार की सार्थक उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं