ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को यादगार बनाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य -राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को यादगार बनाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य -राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
विभिन्न राज्यों और प्रदेशों से ब्राह्मणों का होगा जमावड़ा
लखनऊ
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्ववधान में सेनानी बिहार पीजीआई रोड तेलीबाग लखनऊ में 22 दिसंबर 2024 को विशाल ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश एवं अन्य कई राज्यों से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित धीमान पांचाल जांगिड विश्वकर्म संध्या कांकोज सरजूपन जीजोतिया आदि समाज के लोग भी भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे पूर्ण संभावना है कि इस कार्यक्रम में ब्राह्मण शिरोमणि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी भी आएंगे! कार्यक्रम को लेकर के आज एक माह से प्रदेश के सभी जिलों के सघन दौड़े पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने वरिष्ठ टीम के साथ जनसंपर्क पर निकले हुए हैं! सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित होंगे साथ ही ब्राह्मण पर बदले की भावना से हो रहे अन्याय अत्याचार उत्पीड़न आदि विषय प्रमुखता से रखे जाएंगे तथा उसके निराकरण की दिशा में विस्तार से चर्चा की जाएगी! वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को सफल बनाएं।
Post a Comment