नगर ब्यापार मंडल नें धूमधाम सें ब्यापारियों सँग मनाया गणतंत्र दिवस
नगर ब्यापार मंडल नें धूमधाम सें ब्यापारियों सँग मनाया गणतंत्र दिवस
@डीपी मिश्रा
पलियाकलां (खीरी )
नगर व्यापार मण्डल के तत्वाधान में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर नगर व्यापार मण्डल कंछल गुट के अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरान्त सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गायन किया, उसके उपरांत जिला महामंत्री अमित महाजन ने संबोधन में कहा कि हमारे गणतंत्र का 76वें वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह उत्सव मनाने का विशेष अवसर है, जैसे हमने स्वाधीनता के 76वें वर्ष पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान अपने देश की अतुलनीय महानता और विविधतापूर्ण संस्कृति का उत्सव मनाया था।
नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे गणतंत्र की मूल भावना से एकजुट होकर 140 करोड़ से अधिक भारतवासी एक कुटुंब के रूप में रहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस कुटुंब के लिए, सह-अस्तित्व की भावना, भूगोल द्वारा थोपा गया बोझ नहीं है, बल्कि सामूहिक उल्लास का सहज स्रोत है, जो हमारे गणतंत्र दिवस के उत्सव में अभिव्यक्त होता है।
नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर के प्रबुद्ध मार्गदर्शन में प्रवाहित, इन मूलभूत जीवन-मूल्यों और सिद्धांतों में रची-बसी संविधान की भावधारा ने, सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए सामाजिक न्याय के मार्ग पर हमें अडिग बनाए रखा है। कार्यक्रम में नगर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त सिंघल,नगर उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई,जसवीर फ्लोरा, बूंदु मियां, फिरोज खान,युवा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,युवा महामंत्री आदित्य मौर्य,युवा कोषाध्यक्ष मनीष अरोड़ा सहित,डॉ अशोक गुप्ता,नारायण दास अग्रवाल, धीरेंद्र शुक्ला,रघुनाथ राठौर,अब्बास गाजी,इस्लामुद्दीन,मुबारकअली, हरविंदर सिंह सोढ़ी,रेहान खान, रियासुद्दीन,गोपाल वर्मा,गोविंद वर्मा, संजीव वर्मा शेरा,ताराचंद्र गुप्ता,नीरज गुप्ता,रोहित गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल,सचिन बंसल,विक्की चंदेल,पवन गर्ग,मनोज गुप्ता,राजाराम गुप्ता,संजय गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,श्री कृष्ण गुप्ता,सहित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीगण व अनेकों व्यापारीगण व नागरिकगण उपस्थित रहे।
समापन से पूर्व जलपान और मिष्ठान खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। आए हुए सभी व्यापारी भाइयों का आभार नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता द्वारा किया गया।
Post a Comment