Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

स्व रोजगार आजीविका का अहम साधन -जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

 स्व रोजगार आजीविका का अहम साधन -जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 


पलियाकलां (खीरी ) नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में जिला ग्रामोद्योग विभाग के तत्वावधान में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार के संसाधन विकसित कर आजीविका के साधन उपलब्ध कराना ग्रामोद्योग विभाग का प्रमुख कार्य  है। प्रदेश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग कई कार्य योजनाओं मैं 25से लेकर 35प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध कराता है। सभी नागरिकों को उत्तरप्रदेश सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने सभी  छात्राओं को विभाग द्वारा संचालित सभी कार्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। 

नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि यह सरकार समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के कौशल को विकसित कर  आत्मनिर्भर बनाने का अद्भुत कार्य कर रही है। जिसके कारण प्रदेश में ग्रामीण परिवेश के सामाजिक व आर्थिक स्तर में भी गुणात्मक परिवर्तन हुए है। अपना प्रदेश भी उत्तम प्रदेश बनने की और अग्रसर है। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अर्चना शुक्ला,अखिलेश वर्मा, निहाल व छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं