Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा बने नैनीताल हाईकोर्ट के जज

 वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा बने नैनीताल हाईकोर्ट के जज



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़ 

सुरेंद्र सैनी उत्तराखंड हेड 


 नैनीताल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है जिसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल आलोक मेहरा लंबे समय से इस न्यायालय में वकालत कर रहे हैं जिन्हें संवैधानिक मामलों में गहन अनुभव प्राप्त हुआ है। जिनकी यह विशेष उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि राज्य के समग्र कानूनी समुदाय के लिए बेहद गर्व की बात है। उनके इस नए अध्याय के साथ न्यायपालिका में और अधिक विश्वास और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार की देर शाम नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश घोषित कर दिया गया है। दरअसल राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। बताया जा रहा है कि आलोक मेहरा को उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने वर्ष 2023 मे अक्टूबर माह के दौरान नियुक्ति की संस्तुति की थी लेकिन यह मामला पिछले 15 महीनों से लंबित चल रहा था।


लेकिन अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद उनके न्यायाधीश बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिसके तहत संभावना जताई जा रही है की वो आगामी शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। बताते चले आलोक मेहरा उच्च न्यायालय की स्थापना के समय से ही इस न्यायालय में वकालत कर रहे हैं जिन्हें सिविल सेवा राजस्व और संवैधानिक मामलों में गहन अनुभव प्राप्त है। खास बात तो यह है कि आलोक मेहरा का जन्म 1972 में नैनीताल में ही हुआ था

कोई टिप्पणी नहीं