बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है -आचार्य सुशील बलूनी
बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है -आचार्य सुशील बलूनी
-आचर्य ने जिज्ञासू श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए
@डीपी मिश्रा
मकसूदापुर ( शाहजहांपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल मकसूदापुर में चल रहे छः दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन के मौके पर बोलते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन प्रातः काल उठने के साथ ही वृद्ध माता-पिता, दादा-दादी तथा अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करते हुए नमन करना चाहिए। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख -शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पुण्य की प्राप्ति तथा ज्ञान चक्षु खुलते है।साथ ही भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। कर्म पर निष्ठा में ही किसी भी फल की प्राप्ति छुपी होती है।
आचार्य जी ने वास्तु शास्त्र की नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु, वास्तुविन्याश को विस्तार से समझाया। साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है तथा वहाँ किन कक्षों को परिवार के किन सदस्यों को रखें इस पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्म स्थान, स्थान स्वामी, पृथ्वी के नाभिक तथा मनुष्य के नाभिक का संतुलन बनाने की विधि पर आचार्य सुशील जी ने विस्तार से व्याख्या की। आज आचार्य जी ने कथा श्रोताओं के प्रश्न व जिज्ञासाओं के भी उत्तर दिये।
भोजन-श्वसन-जल पीने व निद्रा की आयुर्वेदिक शैली पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आचार्य जी ने चतुर वर्ण, चार आश्रम, कुल, गोत्र, वंश पर भी पूर्ण वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकाश डाला व गोत्र का महत्व समझाते हुए बताया की स्गोत्रीय विवाह से आनुवंशिकी व क्रोमोजोम पर कैसे प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल की छात्राओं में सुहानी,कवलीन,सुखमन, आराध्या,दोनेरिया, अर्चिता,शिवि, प्रतिज्ञा ने पकड़ लो हाथ बनवारी,किजो केसरी के लाल भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया।इस मौके पर मुख्य रूप से पुवायां विधायक चेतराम, शैलेन्द्र प्रधान पिपरा,नेतराम वर्मा प्रधान, रामभजन वर्मा प्रधान, धर्मवीर वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडा, अभिषेक शुक्ला, प्रकाश चंद्र,युनिट हेड आर बी खोखर, पावर के युनिट हेड समीर कुमार सावंत, शारदा खोखर, रश्मि रेखा सावंत, विद्या त्रिपाठी, सोनिया वर्मा, प्रीति शर्मा,साहिवा, हरदीप, सुनील मिश्रा, धर्मेन्द्र पुरी, विमलेश शर्मा, क्षेत्र से आए किसान बूटा सिंह, बलविंदर सिंह,आकाशदीप सिंह, हरदीप सिंह, सतनाम सिंह सहित काफी संख्या में किसान चीनी मिल कर्मी उपस्थित रहे।
Post a Comment