वीर भोग्यो वसुंधरा- आचार्य बलूनी।
वीर भोग्यो वसुंधरा- आचार्य बलूनी।
@डीपी मिश्रा
मकसूदापुर (शाहजहांपुर ) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल मकसूदापुर में चल रहे छ: दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुशील बलूनी जी ने वास्तु शास्त्र के पंच महा भूत विषय पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य जी ने - पंच महाभूत विषय पर बल देते हुए बताया कि मनुष्य का शरीर भी पांच तत्वों से मिलकर बना है, यदि पाँच तत्वों की जानकारी ठीक से होगी तो त्रि-दोषों को समझना आसान होगा, इससे शरीर व मन को स्वस्थ रखने का ज्ञान होगा।
राष्ट्र की तत्कालीन समस्या को भाँपकर महान तपस्वी, सद्गुरु संत से संसार के श्रेष्ठतम योद्धा में पेरित हुए पूज्य गुरु गोविंद सिंह जी, जिन्होंने न केवल स्वयं व अपने परिवार बल्कि लाखों भारतवासियों वीर भारत माता का योद्धा बनाया, वीर सिवाज़ी, वीरांगना माता लक्ष्मी बाई, कबीर दास जी व मलूक दास के जीवन पर विशेष प्रकाश डालते हुए आचार्य बलूनी जी ने मन के उत्साह पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जागृत रहकर, स्वस्थ शरीर के साथ बहादुरी के साथ जीने से ही भाग्योदय होगा। ये गुण होने पर ही प्रभु कृपा बनती है, ऐसा उपदेश व्यास पीठ से आचार्य जी ने कहा।
इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं में आराध्या ,अर्थवा ,लेपिस, सेजल, प्रियांशी, जाविया ने श्याम वंशी बजाते हो, शिव तांडव,आज गली गली जैसे गीतों पर डांस प्रस्तुत किया।
श्रोताओं में मुख्य रूप से चीनी मिल के उपाध्यक्ष आर बी खोखर, बी ई एल के युनिट हेड समीर कुमार सावंत , शारदा खोखर, रश्मि रेखा सावंत, लछमी देवी, विमला शर्मा, रश्मि सक्सेना, अल्पना श्रीवास्तव, प्रिया मित्तल, रेखा मौर्या , रोली सिंह,किसान मनवीर सिंह,धीर सिंह, आशुतोष, निशान सिंह,वगीच सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे व किसान उपस्थित रहे।
Post a Comment