Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिलाधिकारी ने गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को वितरित किए वस्त्र।

जिलाधिकारी ने गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को वितरित किए वस्त्र।




श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला की  बड़ी खबर  ।




जिला अमेठी से   वृद्ध जनों का लिया हाल-चाल एवं उनके मनोरंजन हेतु दिए गए वाद्य यंत्र।


राजगढ़ में नगर पालिका गौरीगंज की ओर से नवनिर्मित सद्भावना पार्क का फीता काटकर किया उद्घाटन।


पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर दिया गया संदेश।


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का हाल-चाल लिया एवं उन्हें वस्त्र वितरित किए तथा वृद्ध जनों के मनोरंजन के लिए उन्हें वाद्य यंत्र भी प्रदान किया गया। इस 



दौरान जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों से उनका हाल-चाल लिया तथा वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी को अपने समक्ष पाकर वृद्ध जनों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने जिलाधिकारी को 



आशीर्वाद भी दिया। आज वृद्धाश्रम गौरीगंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगाया गया था, जिसका जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य कैंप में डॉ पितांबर कनौजिया, सीएचओ रश्मि द्वारा 



वृद्धाश्रम में आवासित 71 संवासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, समस्त संवासियों का बीपी, शुगर, आंख एवं अन्य बीमारियों की जांच की गई एवं रोगों से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजगढ़ में नगर पालिका परिषद गौरीगंज की ओर से नवनिर्मित सद्भभावना पार्क का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने पूरे पार्क का भ्रमण किया एवं पार्क 



में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, 


उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, नगर पालिका गौरीगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम केवल त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर

कोई टिप्पणी नहीं