ब्राह्मण को न्याय दिलाने के लिए आगे आया ब्राह्मण संगठन
ब्राह्मण को न्याय दिलाने के लिए आगे आया ब्राह्मण संगठन
फूलपुर वाराणसी
क्षेत्र के विक्रमपुर खालिसपुर (फूलपुर) निवासी अखिलेश चौबे व संतोष तिवारी को शातिर गुंडों द्वारा जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। घटना की जानकारी होते ही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन का एक उच्च स्तरीय चार दर्जन से ऊपर लोगों का शिष्ट मंडल पीड़ित परिवार से मिला तथा घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र न्याय दिलाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। शिष्ट मंडल में संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य, जौनपुर जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे , जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी,राकेश दुबे , सुशील दुबे, राका गुरु, अशोक कुमार चौबे, त्रियुगी नाथ पांडे ,राकेश चौबे सहित संगठन के चार दर्जन से ऊपर पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद।
Post a Comment