जन कल्याणर्थ हेतु पूर्व गृह राज्य मंत्री ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
जन कल्याणर्थ हेतु पूर्व गृह राज्य मंत्री ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के सहोदरपुर निवासी कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र एवं भाजपा सांसद जौनपुर पूर्व प्रत्याशी द्वारा क्षेत्र के कल्याण के लिए मुंबई से चलकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया एवं जन कल्याण हेतु प्रार्थना की वार्ता के दौरान श्री सिंह जी ने बताया कि लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को पटल पर रखते हुए उनका निदान कराने की पूरी कोशिश करते हैं। और हर कार्य के लिए हमें सफलता मिल जाती है। वही साथ में उपस्थित प्रदीप के सिंह प्रबंधक एवं सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ मुलायम द्वारा कृपा शंकर सिंह की सराहना करते हुए बताया कि लोग सांसद बन जाने के बाद क्षेत्रीय जनता को भूल जाते हैं लेकिन सिंह जी लगातार क्षेत्रीय जनता के बीच में बने हुए हैं और हर जरूरत पर मुंबई से आकर लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं। और हमेशा क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते रहते हैं।
Post a Comment