Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विशाल प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन, एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

 विशाल प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन, एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान 



मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर 


क्षेत्र के श्री मनोकामनासिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बहोरीकपुर मुंगरा बादशाहपुर में जन संवाद फाउंडेशन के तत्वाधान में चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जन संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा समाजवादी पार्टी नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री परशुराम की विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए सोमवार के दिन मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से भूमि पूजन हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने शिरकत की एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पंकज मिश्रा द्वारा सभी को अंग वस्त्र यथार्थ गीता एवं श्री भगवान परशुराम का पद चिन्ह भेंट किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक आर्यन बाबू, विवेक मिश्रा वरदान, निशा उपाध्याय, नंदिनी स्वराज ने जलवा बिखरा जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ हजारों लोगों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नागेंद्र कुमार मिश्रा वशिष्ठ, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष, अमरपाल तिवारी, भैया लाल उपाध्याय, दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा राम पांडे, विकास उपाध्याय व अमित पाण्डेय पत्रकार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं