वसुंधरा में एकलव्य बिहार के निवासियों को ओवरलोडिंग से मिली निजात
वसुंधरा में एकलव्य बिहार के निवासियों को ओवरलोडिंग से मिली निजात
गाजियाबाद। भीषण गर्मी में तेजी बढ़ती मांग के चलते बिजली विभाग के संसाधनों को ओवरलोडिंग की समस्या से आये दिन जूझना पड़ता है। जिसके लिए पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी वसुंधरा के एसडीओ राजकुमार ने बताया कि वसुंधरा के सेक्टर 9 स्थित एकलव्य बिहार में ओवरलोडिंग की समस्या चल रही थी, जिसके निदान के लिए विभाग ने 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर, एक एडिशनल ढाई सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया। जिससे एकलव्य बिहार के निवासियों को प्रचंड गर्मियों के मौसम में ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
Post a Comment