Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सुल्तानपुर -पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर की आन बान शान बाबू केदारनाथ सिंह 26वीं पुण्यतिथि आज।

 सुल्तानपुर -पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर की आन बान शान बाबू केदारनाथ सिंह 26वीं पुण्यतिथि आज।



पुत्र एवं विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद, अरविंद सिंह,अशोक सिंह सहित तमाम शुभचिंतक और विद्यालय प्रबंधतंत्र सपरिवार हुए शामिल। किया हवन पूजन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।


कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान परिसर में हुआ आयोजन।


सुल्तानपुर की आन बान शान और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू केदारनाथ सिंह की आज 26वीं पुण्यतिथि है। लिहाजा आज कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान परिसर में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों ने पहले हवन पूजन किया और वहीं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबू केंद्र नाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अरविंद सिंह, मझले पुत्र एवं सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह एवं अनुज अशोक सिंह, सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए और हवन पूजन कर उन्हें नमन किया। वहीं युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह भी अपनी पत्नी आयुषी सिंह के साथ शामिल हुए और अपने बाबा को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य आलोक सिंह, शिक्षकों, समस्त स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने भी स्व बाबू केदारनाथ सिंह को याद कर उन्हें नमन किया और प्रतिमा पर पुष्प  अर्पित  कर श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं