पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट्स आवंटन की मांग
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट्स आवंटन की मांग
मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार समूह) के मुंबई प्रदेश सरचिटणीस बाबू उलिगप्पा बत्तेली चंद्रिकी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट्स आवंटन की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मुंबई पुलिस दल के कई कर्मचारी अपने परिवार के साथ शहर से दूर रहते हैं और रोजाना लंबी यात्रा के बाद कार्यस्थल पहुंचते हैं। इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही आपात स्थिति में उनकी सेवाओं में विलंब हो सकता है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मुंबई शहर या कार्यस्थल से 10-15 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय फ्लैट्स की व्यवस्था की जाए। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ेगी, मानसिक तनाव कम होगा और शहर की सुरक्षा के लिए वे तत्पर रह सकेंगे। चंद्रिकी ने विश्वास जताया कि पुलिस बल की सेवाओं को हमेशा सम्मान देने वाले शासन से इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
Post a Comment