Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शहीदों के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा।

 शहीदों के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा।



महराजगंज जौनपुर 


अगस्त क्रांति के अमर शहीदों के सम्मान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा प्रयागराज मेन रोड स्थित बालिका डिग्री कालेज गेट से से बाज़ार होते हुए मेन रोड से ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान अमर शहीदों के सम्मान में लोगों ने गगनभेदी नारे भी लगाए।साथ ही डीजे पर देश भक्ति गीत गूंजता रहा।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद से भाजपा नेतृत्व ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को मूर्त रूप दिया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा नेता यादवेंद्र प्रताप लवकुश ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जन मानस में राष्ट्रवाद की अलख को जगाना है।यह भाजपा के शीर्ष आह्वाहन पर यात्रा निकाली जा रही है।यात्रा के दौरान सभी से हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर भाजपा पूर्व मण्डल यादवेन्द्र प्रताप सिंह लवकुश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, महामंत्री आनंद प्रकाश उपाध्याय, अतुल तिवारी, संतोष गुप्ता और मंडल उपाध्यक्ष श्री राम सिंह, महेन्द्र सरोज, कृष्ण चौहान, निर्भय सिंह,पण्डित विकास मिश्र मंडल मंत्री लाल बहादुर गौतम, वीरेंद्र मौर्य, राजकुमार पटेल,वशिष्ठ मिश्र और दयाल सिंह हवलदार सिंह रामजीत मौर्य, साहिल गौतम, रत्नेश चौहान सैकड़ों क्षेत्र वासी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं