Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राष्ट्रीय पी.जी. कॉलेज, जमुहाई में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन

 राष्ट्रीय पी.जी. कॉलेज, जमुहाई में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन



जमुहाई जौनपुर 


राष्ट्रीय पी.जी. कॉलेज, जमुहाई में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्वयंसेवकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।यात्रा प्रारंभ होने से ठीक पहले महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की अस्मिता, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें निरंतर त्याग, शांति और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक ऐसा अवसर है जब हम न केवल अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं, बल्कि अपने मन और जीवन में भी राष्ट्रीयता की भावना को स्थापित करते हैं। यह ध्वज हमें याद दिलाता है कि हमारा कर्तव्य केवल व्यक्तिगत हित तक सीमित नहीं है, बल्कि हम सभी के सामूहिक विकास और राष्ट्र की एकता के लिए भी जिम्मेदार हैं।

दूसरे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेजप्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के लिए सम्मान तभी पूर्ण होगा जब हम तिरंगे के मूल्यों को अपने आचरण में उतारेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जमुहाई गाँव की प्रमुख गलियों से होकर निकली। स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ते हुए “हर घर तिरंगा, गर्व हमारा”, “तिरंगे का मान, देश की शान”, “भारत माता की जय” जैसे स्वर बुलंद किए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। ग्रामीणों ने भी अपने-अपने घरों से तिरंगा लहराकर और जयघोष कर यात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम का समापन पुनः महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहाँ राष्ट्रगान के साथ सभी ने तिरंगे के सम्मान और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. के.के. सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. दिनेश राय, डॉ. पारुली सिंह, डॉ. सोहन लाल, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. नीरज दुबे सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं