Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 जनपद- प्रतापगढ़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया  गया


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


वादी निवासी ग्राम भिखनापुर थाना देल्हूपुर एवं शहरी आवास मोहल्ला जोगापुर थाना कोतवाली नगर,प्रतापगढ़ कचहरी से वकालत का कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुँचा, उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल के बगल में अपनी मोटरसाइकिल लगाई।मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने बैग से असलहा निकालकर वादी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/2025 धारा 109, 131 बीएनएस बनाम 02 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तगण का अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर मे पंजीकृत मु0अ0सं0 402/2025 धारा 109, 131,61 (2 बीएनएस से संबंधित वांछित 01 अभियुक्त शिब्बू सिंह उर्फ धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कर्म प्रताप सिंह निवासी भिखनापुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को थानाक्षेत्र के कोतवाली नगर रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया .शिब्बू सिंह उर्फ धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कर्म प्रताप सिंह निवासी भिखनापुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।



श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं