जिला प्रतापगढ़ से मरियमपुर थाना कोतवाली पट्टी में रात को अज्ञात चोरों द्वारा 58000हजार एवं कुछ रुपए पर किया हाथ साफ
जिला प्रतापगढ़ से मरियमपुर थाना कोतवाली पट्टी में रात को अज्ञात चोरों द्वारा 58000हजार एवं कुछ रुपए पर किया हाथ साफ पुलिस एक चोर को पकड़ने में रही कामयाब
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अभियुक्त को किया गिरफ्तार मरियम थाना कोतवाली पट्टी प्रतापगढ मै रात को अज्ञात चोरो द्वारा घर के अन्दर रखे 58000 एवं कुछ रू0 के सिक्के एक डिब्बे में रखे थे चोरी कर लिए थे ।जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 277/2025 धारा 331 (4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में थाना पट्टी के उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन यादव, हे0का0 आशाराम, का0 केहरी सिंह, का० हरिकेश पाल के द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 277/2025 धारा 331 (4)/305 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त पवन कुमार गौतम पुत्र जयकरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ढिदई थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ को चोरी के 24000 रुपये नगद के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । उक्त बरामदगी के संबंध में उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम पवन कुमार गौतम पुत्रर श्री जयकरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ढिदुई थान पट्टी जनपद प्रतापगढ बताया । जिसकी जामा तलाशी से कुल 24000/- रुपये बरामद हुए । जिसके संबंध में बताया कि ग्राम मरियमपुर पलई पुरवा में दिनांक 22.09.25 को रात्रि मे हुयी चोरी मे चोरी किये कुल 58000 /- मे से शेष बचे अपने रुपये बताये । गलती की माफी मांगते हुए बताया कि गलती हो गयी मुझ माफ कीजिएगा, यह रुपये मैने अपने ससुराल ग्राम मरियमपुर मे ससुर के घर से चुराये थे, यकीन हो जाने पर मौके पर पकडे गये ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नाम पवन कुमार गौतम पुत्रर श्री जयकरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ढिदुई थान पट्टी जनपद प्रतापगढ ।
पुलिस टीम-हर
उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन यादव, हे0का0 आशाराम, का0 केहरी सिंह, का० हरिकेश पाल थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।

Post a Comment