रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव मैं अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार ने 980 वोटो से जीत हासिल की
रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव मैं अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार ने 980 वोटो से जीत हासिल की
श्री न्यूज़ 24/अदितिन्यूज़
सुरेंद्र सैनी रामनगर संवाददाता
रामनगर के छात्रसंघ चुनाव में इस बार ABVP और NSUI दोनों को तगड़ी शिकस्त मिली है। कॉलेज की जनता ने बता दिया है कि अब उनकी राजनीति में केवल झंडा-बैनर नहीं चलेगा काम और कद पर वोट मिलेगा।
अध्यक्ष पद पर निर्दलीय कृष्ण कुमार ने 980 वोटों के साथ बाज़ी मारी। ABVP प्रत्याशी नितेश शर्मा (875 वोट) और NSUI प्रत्याशी दीपक सिंह रावत (104 वोट) को पीछे छोड़ते हुए कृष्ण कुमार ने ताज हासिल किया।
सचिव पद पर भी NSUI का सपना टूटा – उनके उम्मीदवार विजय बिष्ट को हराकर निर्दलीय मनीष जोशी 1,040 वोटों से विजेता बने।
संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय अभिनव लटवाल ने 1,189 वोटों से शानदार जीत दर्ज कर बिलाल जाफरी (562 वोट) को चारों खाने चित्त कर दिया।
उपाध्यक्ष (छात्र) मनोज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष (छात्रा) खुशी कश्यप, कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, सांस्कृतिक सचिव कृतिकां मैन्दोलिया और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में कुल 4228 मतदाताओ मे 2095 मतदाताओं (छात्र -717, छात्रा 1378) द्वारा मतदान किया गया कुल 49.6% मतदान हुआ था।

Post a Comment