पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी एवं सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स।
पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी एवं सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
अमेठी। उप क्रीडा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी एवं सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला
स्तर चयन/ट्रायल्स आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों में अंशिका मिश्रा, कु० आकांक्षा मिश्रा, कु० आराध्या मिश्रा, कु० गौरी मोदनवाल, कु० जान्हवी, कु० चांदनी, कु० ऑचल, कु० सीमा, कु० अंकिशा, कु० करिश्मा चौहान तथा सीनियर पुरुष कबड्डी खिलाडियों में गोविन्द बघेल, उपेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, अंश मलिक, आकाश कुमार, मो० मुस्लिम, सागर मिश्र, अनुज यादव, निखिल गुप्ता तथा अमित कुमार गुप्ता के नाम शामिल हैं।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
Post a Comment