शुभराज फार्मेसी कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध-शशिकांत पाण्डेय
शुभराज फार्मेसी कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध-शशिकांत पाण्डेय
पट्टी प्रतापगढ़
जिले के शिक्षा जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। गाँधियाँवा पट्टी प्रतापगढ़ स्थित शुभराज फार्मेसी कॉलेज को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली से D.Pharm कोर्स संचालित करने की औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति सत्र 2025–26 के लिए प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत कॉलेज में 60 विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।कॉलेज को मिली यह स्वीकृति संस्था की वर्षों की मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्थापक शशि कांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय से चल रहे संघर्ष, लगातार फॉलो-अप और अथक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस मंज़िल तक पहुँचने का सबसे बड़ा श्रेय उनके पिता को जाता है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रयास और अटूट संकल्प ने इस सफलता को संभव बनाया।उन्होंने पूरे परिवार और सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और समर्थन से ही यह सपना साकार हो पाया है। शशि कांत पाण्डेय ने कहा कि शुभराज फार्मेसी कॉलेज अब गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस स्वीकृति के साथ ही प्रतापगढ़ जिले के विद्यार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय फार्मेसी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र के लोगों ने शुभराज फार्मेसी कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।
रिपोर्ट अमित पाण्डेय महराजगंज
Post a Comment