Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे में हड़कंप!

 सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे में हड़कंप!


सुल्तानपुर ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर एक हिस्ट्रीशीटर के साथ केक काटते नजर आए। मामला पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ने ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में जिले के एक आलीशान होटल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। इस समारोह में शामिल एक व्यक्ति कूरेभार कस्बे का हिस्ट्रीशीटर और प्रधान पति बताया जा रहा है,जिसे इसी थाने के कार्यकाल में हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था।तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जिलेभर में चर्चा का विषय बनी।एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,वहीं आम जनता ने फैसले का स्वागत किया।श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर से वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं