धूमधाम से निकाली कलश यात्रा,हुई जगह जगह हुआ पुष्प बर्षा
धूमधाम से निकाली कलश यात्रा,हुई जगह जगह हुआ पुष्प बर्षा
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिलाप्रतापगढ़।(अद्वैत दशरथ तिवारी)। नगर पंचायत अंतर्गत हरखपुर गांव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व बैंड बाजा, ढोल व डीजे के साथ धूमधाम से कलशयात्रा निकाली गई। पीला वस्त्र धारण किये महिलाएं, पुरुष व बच्चों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान भजन - कीर्तन व जयकारे गूंजते रहे।
गांव की विभिन्न मंदिरों से होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा का समापन हुआ। आचार्य अखिलेश द्विवेदी ने भूमिपूजन कराया। कथा व्यास डॉ. राजेश शुक्ल महाराज ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन किया। कहा कि यह वेदों का सार है और इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। यह भक्ति और वैराग्य का मार्ग दिखाती है और मन से मृत्यु के भय को दूर करती है। इस दौरान मुख्य यजमान माधुरी सिंह,अर्जुन सिंह एवं रेनू सिंह, सर्वदमन सिंह , ज्योति सिंह ने कलश पूजन किया। इस अवसर पर ज्योति सिंह अवनीश प्रताप सिंह गुड्डू ,पूर्व प्रधान उमेश सिंह,,डा.रुद्र प्रताप सिंह,कर्नल भूपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व डीएफओ अर्जुन सिंह,विनोद सिंह,सत्येंद्र सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,अमन सिंह, तनवीर सिंह संजय सिंह, आदि मौजूद रहे।
अद्वैत दशरथ तिवारी
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

Post a Comment