Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राम कथा में उमड़ा जनसैलाब

 राम कथा में उमड़ा जनसैलाब 





श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला




जिलाप्रतापगढ़। अद्वैत दशरथ तिवारी। शनिदेव  धाम रेलवे स्टेशन विश्वनाथगंज   फाटक के बग़ल निमरी भवानी धाम पर चल रहे श्री राम कथा के  सातवें दिन राष्ट्रवादी कथा वाचक सच्चिदानंद त्रिपाठी ने प्रभु श्रीराम के बाल लीला का सजीव वर्णन करते हुए कहा कि राम जैसा भाई दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा।।राम का अपने भाईयों के प्रति प्रेम अद्वितीय है।



तत्पश्चात महारानी कैकेयी के द्वारा राजा दशरथ से मांगे गये दो वरदान  का विस्तार से वर्णन किया ।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तम विचार जब आयें उसे तुरंत क्रियान्वित कर देना चाहिए। देश द्रोही और रामद्रीह दोनों का बहिष्कार कर देना चाहिए। ऐसे लोग हमेशा अशांति फैलाते रहते हैं।भाई भाई में में गहरा प्रेम रहता है, लेकिन कुछ लोग भाई भाई को लड़ाने में ही लगे रहते हैं।उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। शस्त्र और शास्त्र दोनों रखना चाहिए। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्र, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र का प्रयोग करना जरूरी है।

राष्ट्र वादी कथा वाचक ने कहा कि रामायण का पाठ तो लोग रोज करते हैं, लेकिन उसका अनुसरण नहीं करते,यही सबसे कमी और पतन का कारण है। पुराने जमाने में लोग अपनी नाराज़गी व्यक्त करने के लिए घर में बने कोप भवन में जाते थे। वहीं घर के मुखिया जाकर उनकी नाराजगी को दूर करते थे।पूरा संयुक्त परिवार प्रेम से चलता है,अब तो अलग-अलग बनें कमरे ही कोप भवन बन कर रह गये हैं।


आज के इस कथा में अजय प्रताप सिंह रिंटू रोहित सिंह,राम सुन्दर प्रजापति, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य,पवन सिंह, दीपक सरोज, त्रिलोचन सिंह, कामता प्रसाद पाण्डेय,विजय सिंह, अनिल कुमार सिंह,दिनेश सिंह, अनूप शर्मा, जसवंत पटेल, शम्भू नाथ मिश्र, रमेश मिश्रा, अरुण शुक्ला, सूर्यबक्स सिंह, रमेश प्रताप सिंह मुन्नू, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह ,राम प्रकाश पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।




श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं