Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों हेतु महिला स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित — महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण,,,, ,,,, पहल,

कस्तूरबा       गांधी आवासीय   बालिका विद्यालयों हेतु महिला स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित —    महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण,,,,    ,,,, पहल,  



राज्य   मंत्री  मयंकेश्वर शरण   सिंह   ने   किया वितरण,   मिशन  शक्ति को मिला नया  आयाम।


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला   की  बड़ी   ।। खबर  

अमेठी। महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों हेतु महिला स्टाफ की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आज जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज, अमेठी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान ऊंचीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भेटुआ में कार्य हेतु 10 महिला स्टाफ को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जगदीशपुर छात्रावास के लिए 1 महिला चौकीदार तथा मुसाफिरखाना छात्रावास के लिए 1 महिला चपरासी की नियुक्ति की गई।

सभी चयनित महिलाओं को माननीय अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नव-नियुक्त महिला कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राज्य सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कस्तूरबा विद्यालयों में महिलाओं की नियुक्ति से न केवल बालिकाओं को सुरक्षित व प्रेरणादायी वातावरण मिलेगा, बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला पूरे परिवार और समाज को सशक्त बनाती है। मिशन शक्ति का उद्देश्य भी यही है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मनिर्भरता की दिशा  में आगे बढ़ें।” जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने नव-नियुक्त महिला स्टाफ से अपेक्षा की कि वे समर्पित भाव से कार्य करते हुए बालिकाओं     की शिक्षा, सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास     में योगदान दें। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने  सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नियुक्तियाँ नारी सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम हैं। उन्होंने सभी चयनित महिला स्टाफ से अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम   में    जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षिकाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   आयोजन को “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक    प्रेरणादायी   पहल माना जा    रहा है, जिससे जनपद में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं