जन कल्याण के लिए श्री रामचरितमानस पाठ का हुआ आयोजन
जन कल्याण के लिए श्री रामचरितमानस पाठ का हुआ आयोजन
ब्राह्मण संगठन के लोगों को किया गया सम्मान
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी पं. श्रीकांत उपाध्याय के निज निवास पर जनकल्याण हेतु श्री रामचरित अखंड पाठ का आयोजन हुआ एवं भजन संध्या के आयोजन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महराजगंज की टीम को अंग वस्त्र एवं सुंदरकांड पुस्तक देकर सम्मानित किया गया उपाध्याय जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे संगीतमय श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन के उपरांत हवन एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ जिसमें दूर-दूर से लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया वहीं संगठन के भैया लाल उपाध्याय के आवाह्न पर जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में संगठन उपस्थित होकर आयोजन में सम्मिलित हुआ जहां सभी को सम्मानित किया गया जिनमें राम जीत उपाध्याय सेवानिवृत अध्यापक, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, श्याम मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्रा, जनार्दन तिवारी, गिरीश उपाध्याय, भोला मिश्र, रमेश चंद्र मिश्र, बलराम पांडे,अमरपाल तिवारी, राजेश उपाध्याय, ललन दुबे, निलेश मिश्र, इंद्रेश मिश्र, राजकमल मिश्र, राम पांडे संजय तिवारी, विकास उपाध्याय उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कल्पनाथ उपाध्याय द्वारा किया गया अंत में कार्यक्रम समापन पर पंडित सभाकांत उपाध्याय द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेंद्र उपाध्यक्ष, अरविंद उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, डॉक्टर निलेश उपाध्यक्ष, विपुल उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, ऋतिक उपाध्याय मौजूद रहे

Post a Comment