Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गुरु की महिमा महान नारद जी महराज

 गुरु की महिमा महान नारद जी महराज 



महराजगंज जौनपुर 


क्षेत्र के स्थानीय पड़ाव पर आयोजित ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज ने दिवयोत्सव रॉयल ग्रीन लान में श्री रामचरित मानस पाठ के बाद समापन के दिन उद्घाटन कार्यक्रम में सभी आयोजक समिति के लोगो ने श्री महाराज की आरती व आशीर्वाद लिया।सत्संग के दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सही मार्ग पर जाने के लिए गुरु की जरूरत होती है। बिना गुरु के मार्गदर्शन संभव नहीं है। गुरु की महिमा महान है। आयोजित सत्संग के दौरान गुरु की महिमा बताई।उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर संत और गुरु पैदा होते हैं वह भूमि तीर्थ स्थल हो जाती है।जो गुरु का अनादर किया वह किसी भी लोक में सुख को नहीं प्राप्त हुआ। परमात्मा ध्यान है तो सद्गुरु मार्ग। बिना गुरु के न तो राम पूर्ण हुए न ही कृष्ण। नारद जी ने कहा कि आज हमारे गुरु अड़गड़ानंद महाराज लाखों लोगों के मार्गदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने रचित यथार्थ गीता से लोगों को सही धर्म और कर्म का मार्ग बताया है।आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि  पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने गुरु का आशीर्वाद लिया। वही घर के सभी लोगों ने संत जी से आशीर्वाद लिया जिम मांडवी विनय कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख, अरविंद सिंह, डॉक्टर संजय सिंह, अजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह व सुशील सिंह रहे।

कोई टिप्पणी नहीं