Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पौधा भेंटकर मनाया गया श्री कन्या हरित जन्मोत्सव

पौधा भेंटकर मनाया गया श्री कन्या हरित जन्मोत्सव



बेटी बचाओ, बेटी बचाओ अभियान      को मजबूती प्रदान    कर   सिंगल यूज

 प्लास्टिक    के बहिष्कार का    किया     आह्वाहन।

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर

जिलाप्रतापगढ़  ब्लॉक के पूरेखरगराय गांव में नमन कुमार तिवारी और प्रिंशू मिश्रा के घर जन्मी कन्या का जन्मोत्सव श्री कन्या हरित जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर   लोगों को     बेटी बचाओ   बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा    देने के   साथ ही जलवायु    संरक्षण    हेतु पर्यावरण       संरक्षण का संदेश दिया गया।इस मौके पर पर्यावरण   सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व    में नव जन्मी कन्या के साथ उनके माता-पिता और परिजनों को आम के पौधों का वितरण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के इस हरित आयोजन की क्षेत्र में खुले कंठ से प्रशंसा हो रही है।इसके साथ ही लोगों को हरे पत्तल-दोना और मिट्टी के बर्तन में हरित खान-पान कराकर सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग को प्रेरित किया गया।इसके साथ ही ग्रामीणों को भी पीपल,अमरूद और महोगनी के पौधों का वितरण किया गया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि प्रकृति के अनुरूप जीवन जीना ही स्वस्थ जीवन का आधार है।पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता जरूरी है।इसी कड़ी में पर्यावरण सेना लगातार ग्रीन इनोवेशन करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण करना वर्तमान पीढ़ी की नैतिक जिम्मेदारी है।इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,ज्योति तिवारी,दिव्या तिवारी,सीमा मिश्रा, अंशू मिश्रा,ऊषा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं