Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

“श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव” तृतीय दिवस सम्पन्न, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह हुए शामिल

“श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव” तृतीय दिवस सम्पन्न, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह हुए शामिल


“श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव” के तीसरे दिन दहेज उन्मूलन पर संगोष्ठी, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने 11 युगलों का किया सम्मान


स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में जारी है सात दिवसीय महोत्सव, तीसरे दिन सामाजिक जागरूकता के साथ भक्ति से गुंजा वातावरण

“श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव” में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 11 नवदंपतियों का सम्मान- डॉ. निरुपमा सिंह ने कहा, दहेज प्रथा है समाज में अभिशाप



महिला स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को समर्पित “श्रीमद्भागवत कथा” के तृतीय दिवस


सरकार की योजनाओं को    जन-   जन   तक पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वास्थ्य-सजग बनाने की         दिशा में यह आयोजन       है प्रेरक उदाहरण : डॉ. निरुपमा सिंह



श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर




जिलाप्रतापगढ़।ग्राम खूझी (ब्लॉक मांधाता    में जारी सात दिवसीय “श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण       महोत्सव” के तीसरे दिन समाजिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत समागम देखने को मिला। स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. निरुपमा सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस आयोजन में भक्ति के साथ समाजोत्थान और सशक्तिकरण का स्वर गूंजता रहा।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाजसेविका डॉ. निरुपमा सिंह के जनहितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से केवल आस्था नहीं, बल्कि जागरूकता का भी प्रसार होता है। जब समाज दहेज, भेदभाव और कुरीतियों से मुक्त होता है, तभी सच्चे अर्थों में विकास संभव है।”


तीसरे दिन का प्रथम सत्र दहेज उन्मूलन और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा। इस दौरान ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूर्व में इस योजना के तहत विवाह बंधन में बंध चुके 11 युगलों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रत्येक युगल को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि “जो परिवार दहेज रहित सामूहिक विवाह जैसे आदर्श कदम उठाते हैं, वे समाज में एक नई दिशा और दृष्टि स्थापित करते हैं।” 


द्वितीय सत्र में डॉ. निरुपमा सिंह और विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। सांध्य सत्र में आचार्य श्री राजन दीक्षित जी महाराज ने कुंती-भीष्म स्तुति और श्रीशुकदेव उपदेश के माध्यम से भक्ति, मोक्ष और आत्म-शुद्धि का गहन संदेश दिया।


डॉ. निरुपमा सिंह ने कहा कि “स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी का उद्देश्य समाज में जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा और दहेज-मुक्त विवाह जैसी सकारात्मक पहल को जन-आंदोलन बनाना है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वास्थ्य-सजग बनाने की दिशा में यह आयोजन एक प्रेरक उदाहरण है।” ग्राम खूझी में चल रहा यह सात दिवसीय महोत्सव भक्ति, समाजसेवा और जनजागरण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनता जा रहा है।


वहीं इस अवसर पर प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जितना हो सके अधिक लोगों तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है तथा समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी का हिस्सा है। लोगों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए ताकि दहेज जैसी कुरीतियाँ समाज से समाप्त की जा सकें।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अरुण सिंह जी (कमांडेंट), शिवम शील्ड एकेडमी के डायरेक्टर, अखिल सिंह (ज्वाइंट कमिश्नर, फूड), श्री केपी सिंह, श्री रणजीत सिंह, दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं