Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का आयोजन हुआ सम्पन्न !

 सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का आयोजन हुआ सम्पन्न 



महराजगंज जौनपुर 


क्षेत्र के अमारी गांव में अवधेश सिंह के आवास पर अखंड राजपूताना सेवासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह दुर्गावंश द्वारा सनातन धर्म पर बौद्धिक संवाद का आयोजन हुआ।जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति व विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रही


इस दौरान अतिथि राज्य मंत्री प्रजापति ने कहा सनातन धर्म आत्म साक्षात्कार और आत्मा का परमात्मा से मिलन कराता है शाश्वत सिन्धांतो का पालन करते हैं नैतिक और आध्यात्मिक जीवन जीने का मार्ग बताता है जिसमें योग ध्यान और ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति को अपने कर्तव्य का पालन सिखाया जाता है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का बखान करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जरूर करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा हो सके वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद देश में सनातन धर्म पर लोगों का विश्वास बढ़ा है और सनातन धर्म ही हम लोगों का मूल विचार भी है।विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सरकार की योजनाएं और बौद्धिक संवाद पर विचार व्यक्त किया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह दुर्गवंश द्वारा अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र,गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा अपने उद्बोधन ने कहा गया श्रीमद् भागवत ग्रंथ पर सभी को विचार करते हुए अध्ययन अवश्य करना चाहिए यह महा ग्रंथ है जो हमें धर्म से जोड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम शंकर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य कार्यक्रम संचालन अखिलेश सिंह ने किया।यह कार्यक्रम कर्मवीर सोशल फाउंडेशन द्वारा किया गया इस मौके पर राजपूताना जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,सत्यनारायण सिंह जिला संरक्षक, पंकज मिश्रा सपा नेता,सरनाम सिंह,योगेश सिंह,अवधेश सिंह, शुभम काशी, कुंवर प्रदीप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, प्रमोद के सिंह, विनय कुमार शाही राजेश जे सिंह,नं दिवाकर सिंह, राजकुमार सिंह ब्लाक प्रमुख, ज्योतिषाचार्य पवन सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह उधोगपति, गीता मनीषी द्वारा व शेखर विष्णु दास सत्यम सिंह आशीष सिंह सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं