Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मानव सेवा की मिसाल बनी पुलिस और शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन संस्था, कड़ाके की ठंड से बचाने को जरूरतमंदों को बांटे कंबल

मानव सेवा की मिसाल बनी पुलिस और शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन संस्था, कड़ाके की ठंड से बचाने को जरूरतमंदों को बांटे कंबल


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला


सुल्तानपुर : जिले में पड़ रही कड़ाके  की ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय  लोगों को राहत पहुंचाने  में     सुल्तानपुर शहर के    समाजसेवी व समाजसेवी संस्थाएं अहम भूमिका   वव   निभा रही है। ताकि गरीब व असहाय लोगों को   ठंड के  दिनों में परेशानियो का सामना न करना पड़े *इसक्रम में  नगर कोतवाल धीरज कुमार,अमहट चौकी इंचार्ज रजत पाण्डे,और शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन* संस्था ने अमहट चौराहा,मेडिकल कॉलेज,गोलाघाट,दीवानी चौराहा, पंत  स्टेडियम,सिविल लाइन, बस स्टैंड, पर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने का कार्य कर रहे है। अभी तक संस्था द्वारा लगभग 1000 से अधिक कंबल वितरण किया गया है। कंबल वितरण का कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है।शहर में हर क्षेत्रों से आए हुए मजदूरों के बीच कम्बल वितरण उनके पास जा कर किया जा रहा है *संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन,ने कहा कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से  गरीबों की हर प्रकार से मदद कर रही है।नगर कोतवाल धीरज कुमार ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं तो जो खुशी मिलती है, उतनी किसी अन्य काम में नहीं मिलती।अमहट चौकी इंचार्ज रजत पाण्डे बोले ऐसे कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और जुड़ाव बढ़ता है।और दुनिया मे इंसानियत से बढ़कर कुछ और नहीं है*।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी, डॉ0 मोहतशाम रजा, हैदर नकवी अली जाफरी दिलशाद हुसैन फजल रिजवी नूरुल हसन इमरान हुसैन सैफ खान नूरुद्दीन सलमान एजाज नयाब हैदर अफरोज हैदर अकबर रजा,शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन आदि मौजूद रहे।






श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं