राम सीता का जीवन प्रेम, आदर्श, समर्पण को प्रदर्शित करता है- अनिल पाण्डेय
राम सीता का जीवन प्रेम, आदर्श, समर्पण को प्रदर्शित करता है- अनिल पाण्डेय
विधायक ने भी कथा का किया श्रवण
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के सवंसा हनुमान मंदिर पर चल रही श्री राम कथा के दौरान वाराणसी की धरती से पधारे कथा व्यास अनिल पाण्डेय द्वारा श्री राम जी का विवाह बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया गया उन्होंने बताया कि मान्यता है कि सीता का जन्म धरती से हुआ था। राजा जनक हल चला रहे थे उस समय उन्हें एक नन्ही सी बच्ची मिली थी जिसका नाम उन्होंने सीता रखा था। सीता जी को “जनकनंदिनी” के नाम से भी पुकारा जाता है।एक बार सीता ने शिव जी का धनुष उठा लिया था जिसे परशुराम के अतिरिक्त और कोई नहीं उठा पाता था। राजा जनक ने यह निर्णय लिया कि जो भी शिव का धनुष उठा पाएगा सीता का विवाह उसी से होगा।
सीता के स्वयंवर के लिए घोषणाएं कर दी गई। स्वयंवर में भगवान राम और लक्ष्मण ने भी प्रतिभाग किया। वहां पर कई और राजकुमार भी आए हुए थे पर कोई भी शिव जी के धनुष को नहीं उठा सका।राजा जनक हताश हो गए और उन्होंने कहा कि 'क्या कोई भी मेरी पुत्री के योग्य नहीं है?' तब महर्षि वशिष्ठ ने भगवान राम को शिव जी के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने को कहा। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए भगवान राम शिव जी के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने लगे और धनुष टूट गया।इस प्रकार सीता जी का विवाह राम से हुआ। भारतीय समाज में राम और सीता को आदर्श दंपत्ति का उदाहरण समझा जाता है। राम सीता का जीवन प्रेम, आदर्श, समर्पण और मूल्यों को प्रदर्शित करता है। वही कथा के दौरान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी कथा श्रवण कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया वहीं मंच से पंडाल को ठंड और बारिश से बचने के लिए भव्य बनवाने का वादा किया मंच का कुशल संचालन शुभम काशी द्वारा किया गया वहीं सभी आगंतुकों के प्रति पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश ने धन्यवाद ज्ञापित किया कथा के दौरान पं. अखिलेश चंद्र मिश्र, लालमणि पांडे,रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, सुधाकर तिवारी, सिद्धार्थ सिंह,श्याम शंकर उपाध्याय पुजारी,संजय तिवारी, हेमंत गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, आशीष सिंह, बबलू सिंह,आशु उपाध्याय, अमरपाल तिवारी, राजेश उपाध्याय सहित सैकड़ो कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment