🏏 अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026
🏏 अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026
(आयोजक: जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लखीमपुर खीरी)
आज रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का लीग मुकाबला लखीमपुर क्रिकेट अकादमी एवं यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यूथ क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर खेलकर 130 रन बनाए।यूथ क्रिकेट अकादमी की तरफ से सर्वाधिक रन लकी ने 44 रन, व कविश ने 16 रन बनाए। लखीमपुर क्रिकेटअकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 03 विकेट और अर्पित ने 02 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेटअकादमी ने 12.1ओवर में 01 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखीमपुर क्रिकेटअकादमी की ओर से तनय रस्तोगी ने 55 रन, नाबाद ओर प्रांजवल ने 50रन, नाबाद बनाए।
अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तनय रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह पुरस्कार यूपीसीए अंपायर विशाल वर्मा के द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान , अभिषेक शुक्ला,श्री अनुपम त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी,रामजी कश्यप,, मालिक इरफान,मसीह अहमद नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रवि शंकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment