जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर ब्लॉक सिंहपुर में किसान फार्मर रजिस्ट्री व फैमिली आईडी को लेकर बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर ब्लॉक सिंहपुर में किसान फार्मर रजिस्ट्री व फैमिली आईडी को लेकर बैठक सम्पन्न!
अमेठी जनपद के तहसील तिलोई अंतर्गत ब्लॉक सिंहपुर में माननीय जिलाधिकारी अमेठी के आदेशानुसार किसान फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में कोटेदारों, पंचायत सहायकों एवं रोजगार सेवकों को किसान फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी से वंचित रह गए लोगों को जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो किसान या परिवार अभी तक किसान रजिस्ट्री या फैमिली आईडी में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे शीघ्र अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदीकी कोटेदार, पंचायत सहायक या रोजगार सेवक से संपर्क करें, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और सभी लाभार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यू. पी. रिपोर्टर — मारूफ अहमद

Post a Comment