लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत, 16 घायल
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत, 16 घायल
घटना रमिया बेहड़ के पास हुई, जब छात्र शारदा नगर से धौरहरा बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए कुछ छात्रों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर कर दिया है।
पढुवा थाना प्रभारी कोतवाल विवेक उपाध्याय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई। पुलिस ने ट्रक और वैन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Tragic Road Accident in Lakhimpur Kheri: School Van Carrying Board Exam Students Collides with Truck, One Dead and 16 Injured


Post a Comment