गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहा, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहा, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
📍 लखीमपुर खीरी से रिपोर्ट
Lakhimpur Kheri के सलेमपुर गंगोत्री नगर में 20 तारीख को हुई गोलीकांड की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक अर्जुन के परिजनों का आरोप है कि राजा राहुल नामक युवक ने अर्जुन को गोली मारकर हत्या कर दी।
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन करीब 48 घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। परिवार का कहना है कि आरोपी इस समय खुलेआम घूम रहा है, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है।
मृतक के परिजन न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आगे बड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment