Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शिवरात्रि पर अमेठी में सुरक्षा कड़ी, 35 शिवालयों में चाक-चौबंद इंतजाम

शिवरात्रि पर अमेठी में सुरक्षा कड़ी, 35 शिवालयों में चाक-चौबंद इंतजाम


700 पुलिसकर्मी, डेढ़ कंपनी PAC, CCTV निगरानी; अफसरों ने संभाली कमान


अमेठी। महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 35 प्रमुख शिवालयों में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि दो प्रमुख मंदिरों पर डेढ़ कंपनी पीएसी लगाई गई है। सभी प्रमुख मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन के अनुसार 500 से अधिक नियमित पुलिसकर्मियों के साथ 200 नए रंगरूट भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किए गए हैं। श्री तपेश्वर नाथ धाम मंदिर और श्री दत्तेहरेश्वर धाम महादेव मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने स्वयं विभिन्न शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी 35 शिवालयों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले मंदिरों में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।मेला स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है। यातायात सुचारु रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच अमेठी जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और सुरक्षित महाशिवरात्रि के आयोजन के लिए पूरी तरह सतर्क


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं