गंगा बेहड़ गांव में कुत्तों का कहर
गंगा बेहड़ गांव में कुत्तों का कहर
लखीमपुर खीरी के गंगा बेहड़ गांव में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है! कुत्ते बच्चों और बड़े-बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। कई बच्चों को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं।
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
क्या हुआ
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांववासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि आवारा कुत्तों को पकड़कर गांव को इस आतंक से राहत दिलाई जा सके।
ग्रामीणों की मांग
- आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़वाया जाए
- गांव में टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण किया जाए
- घायल बच्चों का उचित इलाज कराया जाए
- यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Post a Comment