कौड़ियां गौशाला में बाघ का आतंक
कौड़ियां गौशाला में बाघ का आतंक!
लखीमपुर खीरी मझगई रेंज के जंगल के किनारे बने जंगल के धर्मापुर कौड़ियां गौशाला में बाघ ने तीन दिन में दो गौवंशों को बनाया शिकार। 17 फरवरी 2026 की रात बाघ ने पूर्वी दिशा से छलांग लगाकर गौशाला में घुसकर एक बछिया को मार डाला था।
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
वन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए गौशाला में दो हाई-टेक कैमरे लगाए हैं। एक कैमरा पूरब साइड में, एक उत्तर और एक दक्षिण साइड में लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने बाघ के पंजे के निशान भी देखे हैं। गौशाला में काम करने वालों ने वन दरोगा मोहित कुमार को बताया कि बाघ अपने दो बच्चों के साथ कई बार आसपास देखा गया है।
धर्मापुर कौड़ियां गौशाला के आस पास बाघ के पंजों के निशान पाए गए हैं क्षेत्र में दहशद का माहौल बन गया है
![]() |
| Rep.Chandan |
धर्मापुर कौड़ियां गौशाला टेकर खेम सिंह का दावा है कि शेर है, लेकिन गौशाला के कर्मचारियों का कहना है कि बाघिन है। सच तो ये है कि जंगल का कोई बड़ा जानवर आसपास है, और वन विभाग की टीम अलर्ट पर है। अब कैमरों से बाघ की हरकतों पर 24x7 नजर रखी जाएगी। वन विभाग की टीम ने कहा है कि वे बाघ को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बाघ को ट्रेस करने के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए जा रहे हैं। लोकेशन स्पष्ट होने पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा
अब देखना ये है कि वन विभाग बाघ को पकड़ने में कामयाब होता है या नहीं। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।






Post a Comment