Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान!


लखीमपुर खीरी के मेहवागंज थाना क्षेत्र के सिंघानिया गांव का मामला, कार्रवाई न होने से बढ़ा आक्रोश

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे और ग्रामीणों का रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मामला लखीमपुर खीरी के थाना मेहवागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघानिया का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की ग्राम सभा की भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि लगभग 10 से 15 मकान ऐसे हैं, जिनका आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर कब्जे का आरोप है, वह ग्राम सभा की जमीन है। वहीं उसी स्थान पर एक मंदिर भी स्थित है, जो कथित तौर पर कब्जे में बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रास्ता बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।

कैमरामैन के साथ,

श्री न्यूज़ 24।

कोई टिप्पणी नहीं