प्रतापगढ़: शोले के वीरू फिर प्रकट हुए, प्रेमिका की चाहत में नाबालिग युवक चढ़ा हाइटेंशन लाइन पर!
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला
जिला प्रतापगढ़ नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा किशोर,
40 मिनट तक चला यह हाई वोल्टेज ड्रामा
नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक 15 वर्षीय किशोर ने जान जोखिम में डालते हुए हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।
मामला देवसरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव का है, जहां किशोर करीब 35 फीट ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर लटक गया
ग्रामीणों की नजर पड़ते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान किशोर पुलिस से बार-बार यही कहता रहा कि “जब तक मेरी शादी मेरी गर्लफ्रेंड से नहीं कराई जाएगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।”
करीब 40 मिनट तक चले इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद आसपुर देवसरा थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने किशोर को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर और किशोरी दोनों ही नाबालिग हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की गई,
जिसके बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
राहत की बात यह रही कि जिस समय किशोर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था,
उस दौरान मेंटेनेंस कार्य के चलते पहले से ही 11 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति बंद थी,
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया गया है कि लड़का और लड़की दोनों पटेल बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं।
पुलिस ने परिजनों को नाबालिगों के भविष्य और कानून की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Post a Comment