टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा ज्ञापन
Rep.By Harish Rastogi लखीमपुर खीरी में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में आज शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की शर्त लागू करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रभारी तहसीलदार मुकेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Post a Comment