Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा को कैसे बनाएं सरल और तनावमुक्त

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा को कैसे बनाएं सरल और तनावमुक्त



लोकेशन= हजारा थाना क्षेत्र जनपद पीलीभीत


राजकीय मुरैना गौड़ी के शिक्षक अजीत कुमार एवं विकाश चंद भारती की कलम से

बोर्ड परीक्षाएँ विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता हैं। सही रणनीति, सकारात्मक सोच और व्यवस्थित तैयारी के माध्यम से इन परीक्षाओं को न केवल सरल बनाया जा सकता है, बल्कि तनाव से भी बचा जा सकता है। प्रस्तुत हैं परीक्षा में सफलता के लिए कुछ उपयोगी सुझाव—

1. परीक्षा से पहले की तैयारी

सिलेबस का गहन अध्ययन करें

पूरे पाठ्यक्रम को अच्छी तरह पढ़ें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्राथमिकता दें।

 पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र व सैंपल पेपर हल करें

इससे परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है।

 संक्षिप्त नोट्स तैयार करें

मुख्य रूप से सूत्र, तिथियाँ, परिभाषाएँ और घटनाएँ संक्षेप में लिखें, ताकि अंतिम समय में दोहराना आसान हो।

समय प्रबंधन का अभ्यास करें

टाइम-बाउंड टेस्ट देकर उत्तर लिखने की गति बढ़ाएँ।

 स्वस्थ दिनचर्या अपनाएँ

पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार करें और हल्का व्यायाम या योग अवश्य करें।

2. परीक्षा के दिन क्या करें

 परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचें (कम से कम 30–45 मिनट पहले)।

आवश्यक सामग्री जैसे पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड, घड़ी आदि साथ रखें।

 अंतिम समय में नया विषय न पढ़ें, केवल शॉर्ट नोट्स दोहराएँ।

 मन को शांत रखें, आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच रखें।

3. प्रश्नपत्र हल करने की रणनीति

प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें

शुरुआती 15 मिनट में पूरे प्रश्नपत्र को शांत मन से पढ़ें और आसान प्रश्न चिन्हित करें।

उत्तर लिखने की योजना बनाएँ

पहले आसान और पक्के प्रश्न हल करें।

लंबे उत्तरों में अनावश्यक बातें न लिखें।

उत्तरों को पॉइंट्स व हेडिंग में लिखें, ताकि प्रस्तुति प्रभावशाली हो।

उत्तर लिखते समय ध्यान रखें

साफ-सुथरी और स्पष्ट लिखावट रखें।

 मुख्य शब्दों को अंडरलाइन करें।

 गणित और विज्ञान में स्टेप-बाय-स्टेप समाधान लिखें।

शब्द-सीमा का पालन करें।

जहाँ संभव हो, डायग्राम, ग्राफ व चार्ट बनाएं।

4. परीक्षा के अंतिम 10–15 मिनट

 सभी उत्तरों की पुनः जाँच करें।

 गणित और विज्ञान में गणनाओं को दोबारा जाँचें।

वर्तनी और भाषा संबंधी त्रुटियाँ सुधारें।

सफलता के संक्षिप्त मंत्र

समय का सदुपयोग करें।

 पहले आसान प्रश्न, फिर कठिन प्रश्न हल करें।

स्वस्थ और तनावमुक्त रहें।

 उत्तरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दें।

इस तरह से आप बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त विशेष स्थान प्राप्त कर सकते हैं ठीक है।


श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं