Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, सांसद किशोरी लाल शर्मा रहे अगुवाई में!

अमेठी में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, सांसद किशोरी लाल शर्मा रहे अगुवाई में!



जनपद अमेठी में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व सांसद किशोरी लाल शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया।

यह पदयात्रा आहोरवा भवानी से शुरू होकर मोहनगंज तहसील तिलोई तक पहुंची, जिसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रदीप सिंघल, चंद्र मोहन तिवारी, राजेश और राकेश सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया और मनरेगा योजना को मजबूत करने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीणों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से मनरेगा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ,

रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं