Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाशिवरात्रि पर अमेठी तिलोई में भव्य शिव विवाह, बड़े बाबा स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 महाशिवरात्रि पर अमेठी तिलोई में भव्य शिव विवाह, बड़े बाबा स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


33 वर्षों से चली आ रही परंपरा, देर रात नौटंकी कार्यक्रम का भी आयोजन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद अमेठी के तिलोई क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़े बाबा के स्थान पर शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

तिलोई क्षेत्र के आनंद नगर पूरे त्रिवेदी राजा, फतेहपुर में स्थित बड़े बाबा के स्थान पर इस वर्ष शिव विवाह के 33 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज से आए भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में रामप्रसाद जी (अध्यक्ष), भावी प्रधान राजीव त्रिवेदी, सतीश प्रधान, अनिल कुमार, उमेश चंद्र, सुरेश यादव, रामनारायण यादव, शेर मोहम्मद, राम जियावान, कुलदीप अवस्थी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि आज रात बड़े बाबा स्थान पर भव्य नौटंकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ,

श्री न्यूज़ 24।

कोई टिप्पणी नहीं