Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर-खीरी में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

 लखीमपुर-खीरी में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर



ईसानगर थाना क्षेत्र के मिश्रगांव जमदरी में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे दो युवक मलबे में दब गए। हादसे में बेचई (21) पुत्र मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील (18) पुत्र मिश्री लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।


श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


क्या हुआ


बताया जा रहा है कि शनिवार करीब दोपहर 2 बजे गांव निवासी बेचई और सुनील कच्ची दीवार के पास चारपाई पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। अचानक दीवार गिरने से दोनों युवक मलबे में दब गए। घायल सुनील को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


पुलिस ने शुरू की जांच


सूचना मिलते ही ईसानगर थाना प्रभारी निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं