Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश व्यापी " संविधान बचाओ संवाद"!

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश व्यापी " संविधान बचाओ संवाद"!

" संविधान बचाओ संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक फूल बेहड़ के कस्बा सुंदरबल में संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन!

सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

 सभा को संबोधित करते हुए माननीय सांसद  राकेश राठौर ने कहा " बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के द्वारा समाज में समानता की बात की थी जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कमजोर किया जा रहा है l सरकार  द्वारा  देश में समानता लाने के लिए आवश्यक जाति जन गणना की इच्छा ही नहीं है l सिर्फ राहुल गाँधी द्वारा ही संविधान को बचाने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है इसलिए आने वाले समय में हमें उनके हाथों को मजबूत करना है l 

सभा को संबोधित करते हुए माननीय पूर्व सांसद  रवि प्रकाश वर्मा ने कहा " आज आम आदमी लगातार हताश होता जा रहा है न तो उसे संसद का सहारा रह गया है , न न्यायपालिका का , न कार्य पालिका का , न मीडिया का l आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है । सरकार अमेरिका के हाथों देश के किसानों के भविष्य को बेचने में लगी हुई है l अमेरिका से जब सस्ता बंद पैकट खाना कौड़ियों के दाम उपलब्ध होगा तब हमारे किसानों के अनाज की क्या कीमत रह जाएगी । हमें आजादी अंग्रेज सरकार से तो मिल गई लेकिन आर्थिक आजादी , सामाजिक आजादी के लिए हमें निरंतर संघर्ष करना पड़ेगा l " 

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती पटेल नेहा चौधरी द्वारा किया गया l 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखीमपुर कांग्रेस प्रहलाद पटेल ,जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता , विजेंद्र राठौर ,  नौशाद खान, आफताब अंसारी, जावेद अली, अमित  जायसवाल, कोमल सिंह , इकबाल अहमद खान , रूप चंद्र मौर्य ,प्रेम वर्मा , रविंद्र राठौर, महेंद्र गौतम , डॉ नसीर अली , विनोद तिवारी, शक्ति शरण गौतम, अमित राठौर, संदीप वर्मा ,सुभाष वर्मा ,नारायणलाल वर्मा इत्यादि कांग्रेस जन मौजूद रहे l 

अमित गुप्ता 

जिला प्रवक्ता लखीमपुर कांग्रेस

कोई टिप्पणी नहीं