लखनऊ–सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग बनी जाम का कारण, राहगीरों को रोजाना झेलनी पड़ रही परेशानी
लखनऊ–सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग बनी जाम का कारण, राहगीरों को रोजाना झेलनी पड़ रही परेशानी
अमेठी जनपद के कमरौली क्षेत्र में लखनऊ–सुल्तानपुर नेशनल हाईवे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लंबे जाम की समस्या सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि फोर लेन हाईवे होने के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। आए दिन लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के दौरान कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रेलवे फाटक खुलने के बाद अचानक वाहनों की तेज आवाजाही से हादसों की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।
जिला ब्यूरो शहर बानो के साथ,
रिपोर्ट।

Post a Comment