Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी के बनभरिया में रास्ता और नाली पर दबंगों का कब्जा! पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार

अमेठी के बनभरिया में रास्ता और नाली पर दबंगों का कब्जा! पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार



जनपद अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत ग्राम सभा बनभरिया के बढैया गांव में रास्ते और नाली पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़िता रामकुमारी पत्नी रामकुमार ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, थाना दिवस और उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रामकुमारी का आरोप है कि गांव के गाटा संख्या 311 पर राहुल, अरविंद, अयोध्या प्रसाद, रामखेलावन, तुलसीराम और गुरु के घर आने-जाने वाले रास्ते पर रामराज, धनीराम, रामकेवल, देशराज और मर्जीराम द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तहसील प्रशासन द्वारा रास्ते की पैमाइश कर उसे चिन्हित भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद दबंगों द्वारा कथित रूप से राजस्व विभाग और कमरौली पुलिस की मिलीभगत से रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़िता ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खाली कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

मारूफ अहमद, यूपी रिपोर्टर,

Shri News 24

कोई टिप्पणी नहीं