डीआईजी सौमेन वर्मा ने अमेठी में ली समीक्षा बैठक, होली सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
डीआईजी सौमेन वर्मा ने अमेठी में ली समीक्षा बैठक, होली सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
अमेठी। अयोध्या रेंज के डीआईजी सौमेन वर्मा ने बुधवार को अमेठी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक टी. सर्वानन, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में सभी अधिकारी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाएं और शांति समिति की बैठकों के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी सौमेन वर्मा ने हर्ष फायरिंग, अवैध शराब और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।
बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया किऐ होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment